फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पिपलाआगे में ग्रामीणों को बताईं बैंक की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक भुंतर ने जरड़ के पिपलाआगे में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इसमें बैंक शाखा प्रबंधक मोनिका ने ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नियमित बचत और सही वित्तीय योजना के माध्यम से आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


मोनिका ने ग्रामीणों को बचत खाता, जनधन खाता, नामांकन सुविधा, केवाईसी और री-केवाईसी प्रक्रिया सहित खातों के सुरक्षित संचालन के बारे में बताया। शिविर में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रहीं विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी भी दी गई। डिजिटल युग में एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। ग्रामीणों को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) और स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध ऋण सुविधाओं, ब्याज दरों तथा ऋण के सही उपयोग के महत्व के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें