कुल्लू। दशहरा मैदान में देश के कोने-कोने से आए दुकानदारों ने दुकानें लगा रखी हैं। इसके लिए उन्होंने प्लॉट खरीदा है। कुछ ने अवैध तरीके से रेहड़ी-फड़ी लगाई थीं। इन्हें पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने मिलकर हटा दिया है।
इन्होंने न तो किसी तरह का प्लॉट खरीद रखा था और न ही रेहड़ी-फड़ी लगाने के लिए किसी तरह की पर्ची कटवाई थी। ऐसे में मेला कमेटी की टीम पुलिस और होमगार्ड के जवानों को साथ लेकर ऐसे कारोबारियों को मैदान से हटाया है। आने वाले समय में इस तरह अवैध तौर पर रेहड़ी-फड़ी न लगाने की चेतावनी भी दी है। गौरतलब है कि मेला मैदान में इस तरह की कई रेहड़ी-फड़ी लगा रखी थी। संवाद