फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वनक्षेत्र नजां में अवैध कटान, 41 पेड़ काटे

Sat, 25 Mar 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। गड़सा इलाके के आरक्षित वनक्षेत्र नजां में अवैध कटान का मामला सामने आया है। यहां वन काटुओं ने विभिन्न श्रेणियों के 41 देवदार के पेड़ काट लिए हैं। इसकी वन परिक्षेत्र अधिकारी हुरला की ओर से पुलिस थाना भुंतर में एक शिकायत दर्ज करवाई गई है। अब पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मामले में वन विभाग ने कुछ लकड़ी भी जब्त की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी हुरला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 22 फरवरी 2023 को आरक्षित वन क्षेत्र नजां का निरीक्षण किया गया तो इसमें अवैध कटान पाया गया। अवैध कटान में देवदार के कुल 41 पेड़ काटे गए थे। वन विभाग ने क्षेत्र में छापा मार कर करीब 500 से 600 स्लीपर भी कब्जे में लिए हैं।
काटे गए पेड़ों के बाद वन विभाग ने क्षेत्र के कई गांवों में दबिश दी। डीएफओ पार्वती प्रवीण ठाकुर ने कहा कि अवैध कटान का मामला सामने आने के बाद भुंतर थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। विभाग ने अवैध कटान में सैकड़ों स्लीपर बरामद किए हैं। कहा कि अवैध कटान करने वालों को किसी भी सूरत नहीं बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस और वन विभाग मिलकर जांच को आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ ही अगर किसी की इसमें लापरवाही पाई जाती है, तो उन्हें भी विभाग नहीं छोड़ेगा और पूरी जांच की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि वन विभाग के वनपरिक्षेत्र अधिकारी की शिकायत पर आईपीसी की धारा 379 और आईएफ एक्ट 41, 42 के तहत अभियोग पंजीकृत हुआ है। पुलिस जल्द ही अवैध कटान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। इतने बड़े स्तर पर हुए वन कटान के बाद जिला में कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें