फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रंग बदले दो-चार....गीत पर झूमे विद्यार्थी

विज्ञापन
कुल्लू के कलाकेंद्र में रूपी वैली छात्र संगठन के वार्षिक उत्सव में झूमते विद्यार्थी।
विज्ञापन
कुल्लू। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में रूपी वैली छात्र एसोसिएशन ने अपना वार्षिक समारोह मनाया। समारोह में विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से दर्शक दीर्घा में बैठे अपने सहपाठियों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

लोकगायक दीपक जनदेवा ने अपने गीतों से विद्यार्थियों को झूमने पर विवश कर दिया। भारी बारिश का विद्यार्थियों पर कोई असर देखने को नहीं मिला। लोकगायक दीपक जनदेवा ने आवाज के जादू से विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उन्होंने कोखे तू होली झूरिये, रंग बदले दो-चार, तू शुणे तारा लाड़िये, जिसे देख दिल मेरा धड़का, कला लाड़ी ऊझी री झेचिये, ठेकेदारणिये, रोहड़ू जाणा, पाणी रा छाला आदि गीतों से समारोह में समां बांधा। लोअर घाटी छात्र एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक ने कहा कि हर साल एसोसिएशन सालाना समारोह मनाती है। इस बार भी शनिवार को समारोह हर्षोल्लास से मनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें