कुल्लू जिला के मणिकर्ण घाटी में पहुंचे आईआईटी बाबा।-वीडीओग्रैब
बरशैणी में देवता जुंगरू ठाणा मंदिर में माथा टेकते दिखे, वीडियो वायरल
कसोल और अन्य जगह को भी निहारा, कितने दिन रुकेंगे, जानकारी नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पर्यटन सीजन में कई नामी हस्तियां कुल्लू-मनाली की शांत वादियों में पहुंच रही हैैं। महाकुंभ से चर्चाओं में आए आईआईटी बाबा भी पार्वती घाटी में आए हैं। उन्हें बरशैणी में देवता जुंगरू ठाणा के मंदिर में माथा टेकते देखा गया।
सोशल मीडिया पर आईआईटी बाबा का वीडियो भी वायरल हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईआईटी बाबा पार्वती घाटी में आए। इसके बाद आईआईटी बाबा बरशैणी में एक मंदिर में नजर आए। इसके बाद उन्होंने कसोल और अन्य जगहों को भी निहारा।
आईआईटी बाबा कितने दिन तक यहां रुकेंगे, इस बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन जब लोगों ने पार्वती घाटी में आईआईटी बाबा को देखा तो उन्हें खुशी महसूस हुई। आईआईटी बाबा के पार्वती घाटी में पहुंचने के बाद चर्चाओं का दौर है। पार्वती घाटी के पर्यटन कारोबारी शेर सिंह नेगी ने कहा कि कुल्लू-मनाली की वादियां हमेशा से ही पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। घाटी में कई बड़ी हस्तियां दस्तक दे चुकी हैं। संवाद