फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिसूचना वापस नहीं ली तो होगा धरना-प्रदर्शन : बालकृष्ण

Wed, 15 Oct 2025 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुबंध को लेकर ग्राम रोजगार सेवक संघ जिला कुल्लू में भारी रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से सितंबर माह में मानकीकृत अनुबंध को लेकर जारी अधिसूचना पर ग्राम रोजगार सेवक संघ जिला कुल्लू ने रोष जताया है। संघ के जिला अध्यक्ष बाल कृष्ण ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास विभाग में मनरेगा के तहत रखे ग्राम रोज़गार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक,कनिष्ठ लेखापाल सहित सभी कर्मचारियों के साथ अनुबंध होना है। लेकिन ग्राम रोजगार सेवक संघ इसकी कड़ी निंदा और विरोध करता है। उन्होंने कहा कि अगर अधिूसचना वापस नहीं ली तो धरना-प्रदर्शन होगा।
कहा कि वे मनरेगा के तहत 17 से 18 वर्ष से कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ग्राम रोजगार सेवकों की श्रेणी को 2022 में पे स्केल 2019 में रेगुलर स्केल, 2016 में दैनिक भोगी ओर 2015 में फिक्स वेतन पर किया गया था। अब इस तरह के तुगलकी फरमान जारी कर उन्हें एग्रीमेंट करने पर मजबूर किया जा रहा है। कहा कि अगर भविष्य में मनरेगा बंद होती है तो समस्त कर्मचारियों को बाहर कर दिया जाएगा। इतने वर्ष सेवा देने के बाद सरकार और विभाग ग्राम रोजगार सेवकों के लिए स्थायी नीति नहीं बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि संघ पिछले एक वर्ष से अपनी मांगों से संबंधित लगभग 70 फाइल विभाग और सरकार को दी जा चुकी है। लेकिन मांगो को मानने की बजाय उन्हें परेशान किया जा रहा है। जनवरी 2023 से डीए रोक कर रखा है। कहा कि सरकार व विभाग ने अधिसूचना को जल्द वापिस नही लिया गया तो मजबूर होकर उन्हें परिवार के साथ सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें