फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 30 तक ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो जाएगा हजारों लोगों का सरकारी राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले कार्ड धारकों को उचित मूल्य की सरकारी दुकानों में राशन लेने में परेशानी आ सकती है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने ई-केवाईसी न करवाने वाले कार्ड धारकों को 30 सितंबर तक समय दिया है। इस बीच अगर राशन कार्ड धारक ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो उनके राशन कार्ड अस्थायी रूप से बंद हो जाएंगे। इससे उन्हें डिपुओं में राशन नहीं मिल सकेगा। कुल्लू में 30.63 फीसदी कार्ड धारकों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है।
विज्ञापन


जिले में 1,17,378 राशन कार्ड धारक हैं। इनमें 4,37,136 की जनसंख्या लाभान्वित हो रही है जबकि 35,213 कार्ड धारकों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। विकास खंड कुल्लू, बंजार, आनी, नग्गर, निरमंड में कुल 451 उचित मूल्य की दुकानें हैं। विभाग ने आधार सीडिंग का कार्य 100 प्रतिशत और मोबाइल सीडिंग का कार्य 97.69 प्रतिशत पूरा किया है। पिछले महीने भी खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी करवाने को कहा था। इसके तहत अगर राशन कार्ड में अगर किसी का आधार गलत है, तो इसे अपडेट करवाएं। अगर किसी का मोबाइल नंबर गलत है तो भी उसे अपडेट करवाएं। आधार कार्ड के डाटा का राशन कार्ड के डाटा से सही मिलान होना चाहिए। विभाग के आग्रह के बावजूद जिले में अभी हजारों उपभोक्ता ई-केवाईसी नहीं करवा पाए हैं।

कुल्लू में 30.63 फीसदी कार्ड धारकों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है। राशन कार्ड धारकों से अपील की गई है कि 30 सितंबर तक ई-केवाईसी करवा लें, ऐसा न करने की सूरत में राशन कार्ड अस्थायी तौर पर बंद हो जाएगा। इससे राशन लेने में दिक्कतें आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव राम, खाद्य आपूर्ति विभाग नियंत्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें