फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग में आज से शुरू होगा आईस हॉकी प्रशिक्षण शिविर

Wed, 07 Jan 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल के 65 बच्चों को दिया जाएगा बेसिक प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। स्पीति के बाद अब लाहौल घाटी में भी आईस हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। लाहौल-स्पीति आईस हॉकी संघ, आईस हॉकी क्लब केलांग और ग्राम पंचायत केलांग के संयुक्त तत्वावधान में शिविर 8 से 18 जनवरी तक होगा। शिविर का शुभारंभ जिप सदस्य कुंगा बौद्ध करेंगे।
संघ के अध्यक्ष सुनील बोध ने बताया कि घाटी में आईस हॉकी का पहला औपचारिक प्रशिक्षण शिविर है। संघ ने कड़ी मेहनत से युवाओं के लिए आईस हॉकी रिंक तैयार किया है। संघ के कोऑर्डिनेटर तेंजिन बौद्ध ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के लिए समयसारिणी तय की गई है। इसमें 7 से 21 वर्ष आयु वर्ग के करीब 65 बच्चों को बेसिक और इंटरमीडिएट कोर्स के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। वरिष्ठ वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 15 जनवरी से अलग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में कोच सोनम जांगपो और वीरेंद्र कुमार घाटी के बच्चों को आईस हॉकी की बारीकियां सिखाएंगे। स्पीति कप के लिए लाहौल की अंडर-14, अंडर-18 और सीनियर टीमों का चयन भी किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य लाहौल घाटी के बच्चों को जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें