फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चार महीने बाद कॉलेजों में लौटी रौनक

Thu, 03 Aug 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के काॅलेजों में चार महीने बाद रौनक लौटी है। अप्रैल के बाद तीन अगस्त से कक्षाएं शुरू हो गई हैं। अप्रैल में परीक्षाएं होने के बाद छुट्टियां पड़ गईं। जुलाई का महीना दाखिले में गुजर गया।
विज्ञापन

नए सत्र के पहले दिन वीरवार को काॅलेजों में विद्यार्थियों की मौजूदगी 50 प्रतिशत के आसपास रही है। काॅलेज के गेट को पार कर परिसर पहुंचे नए छात्र-छात्राएं गदगद हो गए।
कुल्लू काॅलेज में पढ़ाई के लिए पहली बार पहुंचे विद्यार्थियों के चेहरों में खुशी साफ तौर पर झलक रही थी। पिछले साल कुल्लू काॅलेज में करीब 5,500 छात्र-छात्राएं थीं। पहली बार काॅलेज पहुंचे विद्यार्थियों से अमर उजाला ने उनकी राय जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन

....
काॅलेज में पहले दिन काफी कुछ नया देखने को मिला। विद्यालय के बाद उन्हें काॅलेज पहुंचकर नया अनुभव मिला। काॅलेज में पढ़ाई करना मेरे लिए खुशी भरा है।
निखिल, छात्र प्रथम वर्ष
...
बचपन से ही काॅलेज जाकर पढ़ाई करने का शौक था। पहले दिन टाइम टेबल के हिसाब से रूम नहीं मिल रहे थे। कॉलेज में कुछ नया पढ़ने और सीखने को मिलेगा।
-विजय कुमार, छात्र
...
काॅलेज का पहला दिन मेरे लिए यादगार रहेगा। पढ़ाई के साथ भविष्य बनाने का अवसर मिलेगा। कॉलेज का पहला दिन था तो मैं बेसब्री से कक्षाएं शुरू होने का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

-गौरव ठाकुर, छात्र
.......
काॅलेज में नया सीखने के साथ माहौल भी स्कूल से अलग होता है। काॅलेज आकर अपने भविष्य को संवार सकते हैं। पहला दिन उनकी जिंदगी का नया अनुभव रहा है।
-रजत ठाकुर, छात्र खराहल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें