फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रातभर सुलगती रही हुरला वन बीट की पहाड़ी

Thu, 12 Dec 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिले की प्रवेश सीमा बजौरा के सामने पहाड़ी में रातभर आग सुलगती रही। हुरला वन बीट के तहत आने वाली इस पहाड़ी में कई हेक्टेयर में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। घासनी होने के कारण आग तेजी से फैली। रातभर पहाड़ी पर आग जलती रही।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में पिछले दस से 15 दिन के भीतर जंगल और घरों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रहीं हैं। इसका बड़ा कारण बारिश का न होना बताया जा रहा है। सूखे जैसे हालात के कारण चिंगारी लगते ही आग तेजी से फैल रही है, जिस पर काबू पाना फिर मुश्किल हो रहा है। जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्रों की बात करें तो अब तक नियमित अंतराल में ढालपुर के साथ सटे शेताफाट क्षेत्र, टीकरा बावड़ी, कोलीबेहड़, बिजली महादेव क्षेत्र की तलोगी की पहाड़ी, भुंतर, नरोगी और विगत मंगलवार की रात हुरला बीट की पहाड़ी में आग रातभर सुलगती रही। उधर, वनमंडलाधिकारी पार्वती प्रवीण ठाकुर ने कहा कि जंगलों में आग लगाने वालों की पहचान की जाएगी और उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कहा कि पहाड़ी में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें