फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आसमान में उड़ेंगे मानव परिंदे, ब्यास में अठखेलियां करेंगे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से शुरू होंगी साहसिक गतिविधियां, पर्यटन कारोबार को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन

10 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार की उम्मीद
होटल से लेकर टैक्सी कारोबारियों तक को होगा फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। घाटी के पर्यटन कारोबार की रीढ़ मानी जाने वाली साहसिक पर्यटन गतिविधियां 16 सितंबर से फिर शुरू होंगी। इससे करीब ढाई माह से सुस्त पड़े पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। मानसून के छंटने के बाद अब ब्यास की धारा में सैकड़ों राफ्ट और आसमान में पैराग्लाइडर पर्यटकों को रोमांच का अनुभव करवाते नजर आएंगे।
करीब ढाई माह से पर्यटन स्थलों पर पसरा सन्नाटा अब धीरे-धीरे खत्म होने लगा है। जुलाई से पर्यटकों की संख्या में आई भारी कमी के चलते होटलों में ठहराव दर 15 से 20 प्रतिशत के आसपास पहुंच गई थी। हालांकि सितंबर की शुरुआत से पर्यटन कारोबार ने गति पकड़नी शुरू कर दी है। सप्ताहांत पर जिला में करीब एक हजार पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

साहसिक गतिविधियां शुरू होने के बाद मढ़ी, मनाली, सोलंगनाला, डोभी, पीज और गड़सा में 500 से अधिक पैराग्लाइडर उड़ान भरेंगे। वहीं, रिवर राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध ब्यास नदी में मनाली के रासयन से झीड़ी तक करीब 600 राफ्ट पर्यटकों को रोमांचकारी सफर करवाएंगे।
साहसिक पर्यटन शुरू होने से ढाबा संचालकों, दुकानदारों, होटल, रेस्तरां और टैक्सी कारोबारियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। इससे करीब 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है। मनाली के कई होटल संचालकों ने दो माह की छुट्टी पर भेजे गए कर्मचारियों को विंटर सीजन को देखते हुए वापस बुलाना शुरू कर दिया है।
क्या कहना है पर्यटन कारोबारियों का
पर्यटन कारोबारी गौतम ठाकुर, अनूप ठाकुर, प्रकाश चंद, राजेंद्र प्रकाश, ललित कुमार और उगम राम ठाकुर ने कहा कि मानसून खत्म होने के बाद साहसिक गतिविधियां शुरू होने से पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी और हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


16 सितंबर से रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, रिवर क्रॉसिंग, क्लाइंबिंग और जिप लाइन समेत अन्य साहसिक गतिविधियां शुरू होंगी। सभी राफ्ट और पैराग्लाइडरों की जांच कर ली गई है। सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - रोहित शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें