फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच फिर दौड़ीं एचआरटीसी की बसें

Sat, 01 Feb 2025 05:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच एचआरटीसी की बस में सफर करते हुए यात्री।
विज्ञापन
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मौसम अनुकूल रहने पर शुक्रवार को केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच एचआरटीसी की बसें फिर से दौड़ पड़ी हैं। हालांकि केलांग से मनाली के लिए सुबह के समय 10:30 बजे की बस नहीं जा पाई, लेकिन दोपहर बाद 1:30 बजे केलांग से मनाली के लिए बस भेजी गई। कुल्लू से केलांग के लिए सुबह 7:15 बजे पहली बस आई। इसके बाद निगम प्रबंधन ने केलांग से मनाली के लिए बस भेजी।
विज्ञापन

गौर रहे कि बुधवार देर रात्रि के बाद धुंधी से दालंग के बीच हुई हल्की बर्फबारी के बाद वीरवार को अटल टनल रोहतांग से केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच बस संचालन नहीं हो पाया था। शुक्रवार को फिर से बस सेवा शुरू हो गई है। हालांकि केलांग-उदयपुर, केलांग-दारचा के बीच बस सेवाएं वीरवार को भी जारी रही थीं।
एचआरटीसी केलांग डिपो के निरीक्षक प्रकाश चंद ने कहा कि शुक्रवार को मौसम अनुकूल रहने पर केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच फिर से बस सेवा शुरू कर दी गई हैं। एचआरटीसी की केलांग से पहली बस सुबह 10:30 बजे मनाली के लिए जाएगी, जो दोपहर बाद 2:00 बजे मनाली से केलांग के लिए वापिस आएगी।
विज्ञापन

कुल्लू से 7:15 बजे सुबह एक बस केलांग के लिए जाएगी, जो 1:30 बजे केलांग से कुल्लू के लिए वापिस जाएगी। वहीं केलांग से उदयपुर के लिए सुबह 10:00 बजे जाएगी, जो दोपहर बाद 3:00 बजे केलांग के लिए रवाना होगी। उदयपुर से केलांग के लिए भी आवाजाही का यही समय रहेगा। मौसम व सड़क बस संचालन के लिए स्थिति ठीक रहने पर लोगों को बस सेवा का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें