फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एचआरटीसी की दिल्ली, चंडीगढ़ बस सेवा बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दिवाली पर्व के चलते दो दिन तक बंद रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की दिल्ली और चंडीगढ़ रूट की बस सेवाएं दोबारा शुरू हो गई हैं। त्योहार के बाद निगम की बसें अपने निर्धारित रूटों पर दौड़ने लगी हैं। इससे अन्य राज्यों से कुल्लू-मनाली आने और यहां से दिल्ली-चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है। दिवाली के कारण निगम ने इन रूटों पर बस सेवाएं दो दिनों के लिए बंद रखी थीं। इस दौरान ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन

जरूरी काम से दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को भी बस सेवाएं शुरू होने का इंतजार करना पड़ा। अब निगम ने दोबारा बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही यात्रियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी बहाल कर दी गई है। यात्री अब निगम की वेबसाइट के माध्यम से अपनी सीट आरक्षित करवा सकते हैं। बस सेवाएं सामान्य होने से त्योहार के बाद कामकाज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए सफर करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।
निगम के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि दो दिन के अवकाश के बाद दिल्ली-चंडीगढ़ समेत सभी लंबे रूटों पर बसें दौड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा भी बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें