फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 24 तक लगाई जाएगी एचपीवी वैक्सीन : रणजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में 14 और 15 वर्ष के बीच की 3,979 पात्र किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाई जा रही है। इस वैक्सीनेशन अभियान को 24 मई तक जारी रखा जाएगा। परिजन भी अपनी बेटियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित करें और जागरूक बनकर सर्वाइकल कैंसर को हराएं। यह बात मंगलवार को पत्रकार वार्ता में मुख्य चिकित्सा अधिकार डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वैक्सीन संबंधी कई भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इन अफवाहों पर परिजन ध्यान न दें। वैक्सीन सुरक्षित है। कहा कि जिले में 28 फरवरी से 18 मई तक 1,630 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। यह अभियान 24 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. उषा ठाकुर, जन शिक्षा एवं संप्रेक्षण अधिकारी निर्मला महंत आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें