फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित, पात्र लगवाएं टीका : डॉ. ज्योति

विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में एचपीवी टीका लगवाती छात्रा। -संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सही उम्र में टीकाकरण बेहद जरूरी है। समय पर किया टीकाकरण भविष्य में बेटियों को इस जानलेवा बीमारी से बचाएगा। यह बात वीरवार को कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी नग्गर डॉ. ज्योति शर्मा ने कही। जिले के स्वास्थ्य खंड नग्गर के जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में विद्यार्थियों को सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

विद्यालय में पात्र उम्र की पांच किशोरियों को एचपीवी टीका लगाया। डॉ. ज्योति शर्मा ने लोगों से अपील की है कि जिन बेटियों की आयु 14 से 15 वर्ष के बीच है, उनके अभिभावक अपने क्षेत्र की आशा वर्कर, स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्वास्थ्य अधिकारी या खंड चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करें और बेटियों का टीकाकरण करवाएं। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षिका ममता चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें