लारजी/सैंज (कुल्लू)। बंजार उपमंडल के नागरिक अस्पताल बंजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुशैणी में रविवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान का आगाज हुआ।
इस दौरान सैंज में 83 बेटियों में से 28, बंजार में 101 में से 5 बेटियों का टीकाकरण किया गया। गुशैणी में 39 में से 9 बेटियों को वैक्सीन लगाई। खंड चिकित्सा अधिकारी बंजार डॉ. नीलम शर्मा ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सही उम्र में टीकाकरण बेहद जरूरी है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन बेटियों की आयु 14 से 15 वर्ष के बीच है, उनके अभिभावक जल्द से जल्द अपने क्षेत्र की आशा वर्कर, स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कुल्लू या खंड चिकित्सा अधिकारी बंजार से संपर्क करें। अब पांच अप्रैल को टीका लगाया जाएगा। संवाद