कुल्लू। जिले की कशावरी घाटी के कराडू फूल में 21 मई को सिलिंडर फटने से घर राख हो गया था। इस घटना के कारण 13 सदस्यों वाला परिवार खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर करने के लिए विवश है। अब कार सेवा दल संस्था ने परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। संस्था ने परिवार को दो माह का राशन, बर्तन किट, कुकर, कपड़े, कंबल, रजाई, तलाई, तकिया, चादर, मैट्रेस, इंडक्शन चूल्हा, राशन बॉक्स, ट्रंक और चटाई आदि सामान उपलब्ध करवाया है, ताकि परिवार कुछ राहत ले सके।
संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने कहा कि कराहडू फूल में 13 सदस्य के परिवार अग्निकांड के कारण अपना सब कुछ गंवा चुका है। ऐसे में परिवार की मदद संस्था ने स्वयंसेवियों के सहयोग से की है। संस्था के सेवादारों ने प्रभावित परिवार के सदस्यों को कार्यालय में बुलाया और उपयोग के लिए कुछ राहत सामग्री उपलब्ध करवाई। भविष्य में भी संस्था परिवार की मदद करेगी। संवाद