फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़क का डंगा गिरने से मकान को खतरा

Fri, 11 Jul 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बाहन जुहड़ गांव के पास सड़क पर आई दरारों से मकान को खतरा हो गया है। स्त्रोत पाठक।
विज्ञापन
साल 2023 में आई आपदा में पड़ गई थीं सड़क पर दरारें
विज्ञापन


1100 नंबर पर शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। खनाग-रोहाचला-बलेहड़ सड़क स्थित गांव बाहन (जुहड़) में डंगा गिरने से मकान को खतरा हो गया है। बरसात में परिवार डर के साये में रहने को मजबूर हैं। पीड़ित परिवार ने 1100 नंबर पर भी शिकायत की है, लेकिन सरकार और प्रशासन ने कुछ नहीं किया है।
मामला जिले के बाह्य सराज की रघुपुरघाटी की फनौटी पंचायत के बाहन (जुहड़) गांव का है। अगस्त 2023 को घर के आगे से गुजरने वाली सड़क पर दरारें पड़ गई थीं। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। सड़क को वाहनों के सुचारू करने के लिए मरम्मत कर अस्थायी रूप से बहाल किया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने प्रभावित परिवार को यहां नया डंगा लगाने की बात कही थी, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने कुछ नहीं किया और दो साल बाद अब फिर से भूस्खलन हो गया है और डंगा गिर गया है। डंगा गिरने से अब रिहायशी मकान को खतरा पैदा हो गया है। प्रभावित हेम राज ठाकुर ने कहा कि बरसात में अधिक भूस्खलन न हो, इसके लिए तिरपाल बिछाई गई है। डंगा गिरने से दोहरा नुकसान हो रहा है। सड़क बंद हो गई है। उनके घर को भी भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। इसकी शिकायत उन्होंने 1100 नंबर पर भी की । उपायुक्त कार्यालय से फोन आया और जानकारी लेने के बाद भी कुछ नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से डंगा लगाने की मांग की है। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग ने ली जाएगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। विभाग ने डंगा लगाने का प्रस्ताव भेजा है। मकान को किसी तरह का खतरा न हो, इसके लिए विभाग के कामगारों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें