फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जंगल की आग में चपेट में आया दो कमरों का मकान

Sun, 14 Jan 2024 12:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के जंगल मे लगी आग बुझाते स्थानीय ग्रामीण  और विभाग के कर्मचारी।-संवाद
विज्ञापन
सैंज/कुल्लू। सैंज घाटी में जंगल की आग के कारण एक दो कमरों का मकान जल गया है। मामला शुक्रवार की रात का है। सुमा के जंगल में आग लगी थी। देवदार और बान के जंगल में सूखा होने के कारण आग तेजी से फैली।
विज्ञापन

इसी आग की चपेट में सुमा गांव में एक दो कमरों का मकान आ गया। देखते ही देखते पूरा मकान जलकर राख हो गया। गांव के लोगों ने आग की सूचना अग्निशमन विभाग लारजी को दी, लेकिन अग्निशमन की टीम के पहुंचने तक पूरा घर राख हो गया था।
मकान प्रदीप कुमार पुत्र चेतराम गांव सुमा डाकघर एवं तहसील सैंज जिला कुल्लू का बताया जा रहा है। प्रदीप कुमार अपने परिवार के साथ दूसरे घर में रहते हैं। आग से करीब पांच लाख का नुकसान आंका गया है। अग्निशमन प्रभारी लारजी अर्जुन सिंह ने कहा कि घर पूरी तरह से जल गया था।
विज्ञापन

आग के कारण जंगल के 700 मीटर के दायरे में देवदार और बान के सैकड़ों छोटे-बड़े पेड़ जल गए हैं। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने कहा कि पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें