कुल्लू जिला के सैंज के सुमा गांव में आग लगन से दो कमरों का मकान जलकर राख हो गया है। स्त्रोत अ
मनाली (कुल्लू)। सूखे की मार के बीच मनाली के जंगलों में आग लग रही है। वशिष्ठ और शनाग के जंगल में आग फैल गई है। आग की घटना में लाखों की वन संपदा का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग की टीम, स्थानीय ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हुए हैं। वशिष्ठ के जंगल में दो दिन से भयंकर आग फैली हुई है।
शनाग में आग पर काबू पा लिया गया है। यहां दो दिन तक जंगल लगातार दहकता रहा। आग बुझाने में महिला मंडल शनाग, युवक मंडल शनाग, गांव कमेटी शनाग, वन विकास समिति शनाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वशिष्ठ के पीछे जंगल में शुक्रवार रात भयंकर आग लगी। शनिवार सुबह से ही वन विभाग की टीम और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुटे रहे। वन विभाग के रेंज अफसर चेत राम ने बताया कि आग पर काबू पाया जा रहा है। संवाद