फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: होटलियर एसोसिएशन चुनाव, पहले नहीं हुआ कोई नामांकन

Sat, 13 Dec 2025 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। होटलियर एसोसिएशन मनाली के चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एसोसिएशन के चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन पत्र भरने का पहला दिन था लेकिन शनिवार को किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के चुनाव में छह महत्वपूर्ण पदों के लिए मतदान होगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और प्रेस सचिव के पद इनमें शामिल हैं। चुनाव में कौन उतरेगा, इसको लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर का चुनाव लड़ना तय है। पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर भी चुनाव मैदान में उतरने को बेताब हैं। हालांकि, रविवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन है। ऐसे में इसी दिन सारी तस्वीर साफ होगी। तहसीलदार एवं प्रशासक अनिल राणा ने बताया कि पहले दिन किसी ने नामांकन नहीं भरा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें