फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एक्सपायर यंत्रों के सहारे आग से खेल रहा अस्पताल

विज्ञापन
बंजार अस्पताल में निरीक्षण करते एसडीएम पंकज शर्मा। संवाद
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। नागरिक अस्पताल बंजार में अधिकांश अग्निशामक यंत्र एक्सपायर पाए गए हैं। वीरवार को एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में व्यवस्थागत खामियां सामने आईं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्रों की स्थिति पर नाराजगी जताई। अधिकांश अग्निशमन यंत्र एक्सपायर मिले। उनका समय पर नवीनीकरण नहीं करवाया गया था। अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि अग्निशमन उपकरणों को तत्काल बदलने अथवा दुरुस्त करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रोगी कल्याण समिति के माध्यम से संबंधित विभाग को भेजा जाए।
निरीक्षण में यह भी सामने आया कि अस्पताल में चिकित्सकों के लिए बैठने की पर्याप्त सुविधा नहीं है। प्रयोगशाला के लिए पर्याप्त स्थान का अभाव है। दवाओं के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। इसके अलावा अस्पताल के शौचालयों की हालत भी दयनीय पाई गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने प्रयोगशाला, मेडिसिन वार्ड, दवा भंडार, शौचालय और अन्य विभागों का निरीक्षण कर मरीजों एवं अस्पताल कर्मचारियों से भी बातचीत की। उन्होंने रोगी कल्याण समिति के माध्यम से कराए गए विकास कार्यों और उपलब्ध कराए गए वित्तीय संसाधनों की भी समीक्षा की।
....
दस साल से अधूरा पड़ा नया अस्पताल भवन
नागरिक अस्पताल बंजार के नए भवन का निर्माण एक दशक से अधिक समय से अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी के कारण परियोजना की लागत कई गुना बढ़ चुकी है, जबकि क्षेत्र की जनता आज भी आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजार कर रही है। ऐसे में मौजूदा अस्पताल में सामने आई व्यवस्थागत कमियों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें