फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप गिरोह के आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्यार के झांसे में लोगों को फंसाकर मोटी रकम वसूलने वाले हनी ट्रैप गिरोह के छह आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। एक आरोपी ने हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत ली है। पुलिस ने गिरोह के छह आरोपियों को कुल्लू के कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश सुनाया। दूसरी ओर से पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। शातिरों के शिकार में होने वालों की लंबी फेहरिस्त बताई जा रही है।
विज्ञापन

अंदाजा लगाया जा रहा है कि कई सालों से दर्जनों लोगों को गिरोह शिकार बना चुका है। अब तक लाखों रुपये लोगों से लूट चुके हैं। गिरोह में शामिल दो महिलाएं ग्राहकों को किसी न किसी बहाने घर बुलाती थीं। इसके बाद गिरोह के अन्य लोग महिला के रिश्तेदार होने का दावा कर उससे पैसे लूटते थे। मामला सामने आने के बाद हनी ट्रैप गिरोह को लेकर चर्चाओं का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी मुद्दा छाया हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर गिरोह से जुड़े शातिरों के फोटो डालकर खूब भड़ास निकाल रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पकड़े सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें