फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भलाग्रां में होम स्टे जला, आठ लाख का नुकसान, साथ लगते घर बचाए

Wed, 30 Jul 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार के भलाग्रां में होम स्टे में भड़की आग, आग की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
लकड़ी से बने तीन कमरों के होम स्टे में सुबह भड़की चिंगारी, ग्रामीणों ने पाया काबू
विज्ञापन

आग लगने का कारणों का नहीं चला पता, प्रभावित को दी 10 हजार की सहायता

संवाद न्यूज एजेंसी

बंजार (कुल्लू)। जिभी में आने वाली तांदी पंचायत के भलाग्रां में तीन कमरों का डेढ़ मंजिला होम स्टे जलकर राख हो गया। लकड़ी से बना होम स्टे देखते ही देखते राख हो गया।
घटना में करीब 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने साथ लगते घरों को बचा लिया है। सुबह करीब 4:30 बजे आग लगने के अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।जानकारी के अनुसार केहर सिंह पुत्र ध्यान सिंह निवासी भलाग्रां के होम स्टे में मंगलवार को कोई नहीं था।
विज्ञापन

केहर सिंह का परिवार कुछ दूरी पर बने दूसरे मकान में सोया था। सुबह करीब 4:30 बजे अचानक होम स्टे से चिंगारी उठी और देखते ही देखते इसने पूरे होम स्टे को अपनी चपेट में ले लिया। होम स्टे से उठ रहीं आग की लपटें सुबह लोगों ने देखीं तो भागकर घटनास्थल की ओर से दौड़े।
शोर-शराब सुनकर गांव के लोगों की नींद टूटी। इसके बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के भरसक प्रयास किए लेकिन आग की चपेट में पूरा होम स्टे आ चुका था। आग की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। ग्रामीणों ने मिलकर साथ लगते मकानों को आग से बचाया। स्थानीय निवासी संदीप ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। साथ लगते कई घरों को बचाया गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि नायब तहसीलदार ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। प्रभावित परिवार को फौरी राहत राशि के रूप में 10,000 रुपये दिए गए हैं। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें