फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति को जानने के लिए होम स्टे बेहतर विकल्प : अपर्णा

विज्ञापन
केलांग में पर्यटन कारोवारियों के साथ बैठक करती चेप संस्था की संस्थापक अपर्णा अग्रवाल। -संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। पर्यटक ग्रामीण क्षेत्रों की खूबसूरती, रहन-सहन, सांस्कृतिक, धार्मिक परंपरा और सामाजिक सराकार की बारीकियों को समझना चाहते हैं। इसके लिए होमस्टे पर्यटकों के लिए एक बेहतर विकल्प है। यह बात सिविक हेल्प एंड प्रोग्रेस (चेप) फाउंडेशन की संस्थापक अपर्णा अग्रवाल ने केलांग में कही।
विज्ञापन

अपर्णा ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केलांग में पहुंचकर जिला प्रशासन, एनजीओ और होमस्टे सचालकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता तथा अन्य राज्यों में होने वाले ट्रेवल ट्रेड फेयर (टीटीएफ) के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अटल टनल रोहतांग के बाद लाहौल-स्पीति में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। इस अवसर पर लाहौल-स्पीति होमस्टे सोसायटी के अध्यक्ष रिगजिन संफेल हारयपा समेत सुषमा, रतन कटोच, ज्ञालछन, शाम आजाद, संजू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें