भुंतर (कुल्लू)। मांडव कल्याण सभा जिला कुल्लू की बैठक वीरवार को भुंतर में हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन कर नरेश हांडा और जेके वैद्य को पैटर्न बनाया गया। हितेश बहल को प्रधान नियुक्त किया है।
खुशहाल ठाकुर को महासचिव एवं वित्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी। एचके वैद्य और डॉ. वीसी कपूर को उपप्रधान नियुक्त किया गया। डॉ. दिनेश कपूर और एसएस कुमार को सलाहकार, जबकि ठाकुर दास वैद्य को ऑडिटर की जिम्मेदारी दी गई। नई कार्यकारिणी में केके शर्मा, सीएस चौहान, एपी शर्मा, राकेश बंसल, शैलेंद्र बहल, कुसुमा, युद्ध कुमार शर्मा, एमएल गुप्ता और प्रेम वैद्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वहीं, पंकज हांडा और मेघ सिंह कश्यप को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। संवाद