फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एसआईआर पर कांग्रेस के सवालों पर किया पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन
विपिन परमार बोले, तथ्यों के आधार पर हो चुनावी प्रक्रिया पर चर्चा
विज्ञापन

......................
संवाद न्यूज़ एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विपिन सिंह परमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया। केलांग में पत्रकारवार्ता में कहा कि चुनाव आयोग एक सांविधानिक संस्था है और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर चर्चा तथ्यों और आधिकारिक जानकारी के आधार पर होनी चाहिए।
परमार ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का उद्देश्य पात्र नागरिकों को सूची में शामिल करना और उसे अद्यतन रखना है। चुनाव आयोग के अनुसार एसआईआर का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं के नाम, आयु, पता और अन्य आवश्यक विवरणों का सत्यापन और सुधार किया जाता है। नए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 की व्यवस्था है। चुनाव आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल पर भी फॉर्म-6 के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

परमार ने कहा कि एसआईआर को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने के बजाय इसकी प्रक्रिया और तथ्यों को समझना जरूरी है। पत्रकारवार्ता में भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष रिगजिन हायरापा और जिला महामंत्री संजय कटोच मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें