फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हिमालयन फुटबाल अकादमी मंडी बना चैंपियन

विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता के ​खिलाड़ियों को पुस्कृत करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
ढालपुर मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में देवभूमि अकादमी ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में आयोजित ओपन फुटबाल चैंपियनशिप में हिमालयन फुटबाल अकादमी मंडी विजेता बनी। वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 18 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच हिमालयन फुटबाल अकादमी मंडी और बैंगा बायज कुल्लू के बीच खेला गया। इसमें हिमालयन फुटबाल अकादमी मंडी ने 1-0 के अंतर से प्रतियोगिता जीत ली। महिला वर्ग की प्रतियोगिता में तीन टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला देवभूमि फुटबाल अकादमी कुल्लू और देवभूमि फुटबाल अकादमी ग्रीन टीम के बीच खेला गया। इसमें देवभूमि फुटबाल अकादमी की टीम 2-0 से विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। गौरतलब है कि जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से ढालपुर मैदान में चार दिवसीय फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से टीमों ने हिस्सा लिया। एसोसिएशन के महासचिव पवन ठाकुर का कहना है कि इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें