फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भोपाल में गूंजी हिमाचल की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित वंदे मातरम कार्यक्रम में दो युवतियों ने सूबे का प्रतिनिधित्व कर जिले का गौरव बढ़ाया। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में 12 से 18 अक्तूबर तक आयोजित शिविर के लिए जिले के विकास खंड आनी की मीनाक्षी और नग्गर खंड की हिमानी का चयन हुआ था। इसमें हर राज्य से 25 प्रतिभागियों को शामिल किया गया। शिविर के दौरान दोनों युवतियों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों प्रतिभागियों के अनुभव अन्य युवाओं को भी राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। शिविर में दोनों युवतियों को देश की विविध संस्कृतियों, परंपराओं और जीवनशैली को समझने का अवसर मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें