ऊझी घाटी के तहत आने वाले जाणा में एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे गिरी है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। तीन युवक घायल हैं, जिनका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। सभी जाणा फागली से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को देवता जीव नारायण के सम्मान में जाणा गांव में फागली थी। फागली में सौर के देवता आजीमल नारायण भी शामिल होने के लिए गए थे।
जाणा से देर रात कैंपर में सवार होकर सभी जाणा से सौर गांव की ओर निकले। जाणा से कुछ ही शनिवार देर रात करीब 3:30 बजे कैंपर अनियंत्रित हो गई। कैंपर को अविनाश 20, पुत्र भगवान दास, गांव सौर, डाकघर कराडसू, तहसील व जिला कुल्लू चला रहा था। कैंपर सड़क से करीब 100 मीटर एक घर की छत के पिछले हिस्से में जाकर रूक गई। हादसे के बाद सभी को चोटें आई। इन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से उपचार के लिए लाया गया। इस बीच डॉक्टर ने अविनाश 20, पुत्र भगवान दास, गांव सौर, डाकघर कराडसू, तहसील व जिला कुल्लू और सोनम कुमार 23 पुत्र भूमि प्रकाश, गांव सौर, डाकघर कराडसू, तहसील व जिला कुल्लू की मौत हो गई।
हादसे में घायल हेमराज 18, निवासी सौर, विवेक 20 निवासी कोटाधार, विजय 19 निवासी सौर का उपचार चल रहा है। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद सौर गांव में शोक पसर गया है। दो युवकों की एक ही दिन में मौत होने के बाद गांव में सन्नाटा है।
मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ भी हादसे में मरने वाले परिवारों के प्रति संवेदना जताने के लिए कुल्लू अस्पताल में पहुंचे। विधायक मनाली और पूर्व नग्गर खंड बीडीसी चेयरमैन खेख राम ठाकुर ने हादसे पर शोक प्रकट किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने अधिकार में लिया। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।