लाहौल-स्पीति जिले के विकास खंड काजा की लांगजा पंचायत के अंतर्गत 4,587 मीटर की ऊंचाई पर स्थित प्राथमिक पाठशाला कॉमिक में मतदान केंद्र स्थापित किया है। यह प्रदेश का सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र माना जाता है।
हिमाचल प्रदेश के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र कॉमिक में इस बार महिला कर्मी चुनावी ड्यूटी निभाएंगी। लाहौल-स्पीति जिले के विकास खंड काजा की लांगजा पंचायत के अंतर्गत 4,587 मीटर की ऊंचाई पर स्थित प्राथमिक पाठशाला कॉमिक में मतदान केंद्र स्थापित किया है। यह प्रदेश का सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र माना जाता है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी काजा शिखा सिमतिया ने बताया कि लारा पंचायत के पांच वार्डों और लांगजा पंचायत के तीन वार्डों में केवल महिला मतदान दल और महिला सुरक्षा कर्मी ही मतदान केंद्रों का संचालन करेंगी। इन केंद्रों के लिए 10 महिला मतदान दल गठित किए गए हैं। इनमें से आठ महिला मतदान दल मतदान केंद्रों पर चुनावी ड्यूटी निभाएंगे, जबकि दो महिला मतदान दल को रिजर्व में रखा गया है।