फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: मनाली के हामटा में अंटार्कटिका जैसा एहसास, इग्लू बने आकर्षण; इतने रुपये में कर सकेंगे बुकिंग

Wed, 11 Feb 2026 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा संजय भारद्वाज, मनाली।

सार

हिमाचल प्रदेश के मनाली में पर्यटक अंटार्कटिका जैसा एहसास कर सकते हैं। इस एहसास को लेने के लिए 11000 रुपये प्रति कपल खर्च करने होंगे। ज्यादा जानकारी के लिए विस्तार से जानें...
विज्ञापन
इग्लू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में पर्यटक इन दिनों अंटार्कटिका जैसा एहसास पा रहे है।लगभग 12 हजार की ऊंचाई पर स्थित हामटा पीक में इग्लू (बर्फ का घर) तैयार हो गए हैं। पूरी तरह बर्फ से बनाए इस अनोखे घर में पर्यटक न केवल ठहर सकेंगे बल्कि स्कीइंग, ट्यूब स्लाईडिंग जैसे खेल का भी लुत्फ ले सकेंगे।
विज्ञापन



 
Trending Videos

मनाली के हामटा के सेथन में इग्लू (बर्फ का घर) सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। समुद्रतट से करीब नौ हजार फीट ऊंचाई पर स्थित सेथन में बनाए गए बर्फ के इग्लू पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। पूरे इलाके में 20 से अधिक इग्लू बने हुए हैं।  मनाली की बर्फीली घाटी में बर्फ के बीच खून जमा देने वाली ठंड में बर्फ के घर में रहने का अलग ही मजा है।

वर्ष 2016 हामटा के सेथन में इग्लू का निर्माण किया जा रहा है। जबसे एलाइन दुहांगन विद्युत परियोजना की ओर से हामटा के लिए सड़क का निर्माण किया है, तब से पर्यटक यहां सैर सपाटे को पहुंचने लगे हैं। गर्मियों में सैलानी यहां की वादियों में आकर गर्मी से राहत लेते हैं। सर्दी में इग्लू में रहने का मजा ले रहे हैं। ऐसे में हामटा पर्यटन की दृष्टि से विकसित होने लगा है।
 

हामटा के सेथन में इग्लू के मालिक टशी और विकास ने बताया कि वह कड़ाके की ठंड के बीच बर्फ को इकट्ठा कर कड़ी मेहनत से इग्लू का निर्माण करते हैं। अभी तक सैकड़ों सैलानी और स्थानीय लोग इसमें ठहर चुके हैं। कहा कि उन्होंने इस बार नौ इग्लू बनाए हैं। अन्य युवाओं ने भी इग्लू का निर्माण किया है। पुरे इलाके में लगभग 20 इग्लू बने है। कई सैलानियों ने इस पर डाक्यूमेंट्री भी बनाई है।
 
विज्ञापन

ऑनलाइन बुक कर सकते हैं इग्लू 
पर्यटक इग्लू की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं। 11,000 रुपये प्रति कपल में रहना, खाना पीना और बर्फ की खेलेंगे शामिल है। विकास ने बताया कि इग्लू में अच्छी बुकिंग चल रही है। इस साल बर्फबारी देरी से होने के कारण मार्च तक इग्लू चल सकते है। हालांकि यह तापमान पर निर्भर रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें