फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शरण के पास पहाड़ी का दरकना जारी, खतरा बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी में शरण के पास पहाड़ी का दरकना जारी है। इससे यहां झील का आकार बढ़ता जा रहा है। दो दिन से पहाड़ से पत्थर और मलबा गिरने का क्रम जारी है। स्थानीय लोगों रमेश कुमार, ऐन दत्त, कुर्मदत्त आदि का कहना है कि दो दिन से यहां लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है।
विज्ञापन

अगर पहाड़ से ज्यादा मलबा गिरा तो नाले का पानी पूरी तरह से बाधित हो जाएगा और झील का आकार भी बढ़ेगा। यह झील खतरा बन सकती है। तीन साल से बन रही झील से अब तक क्षेत्र के लोगों को राहत है। उनका कहना है कि अगर नाले में बाढ़ आई तो झील का पानी आगे तबाही ला सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इसको लेकर समय रहते उचित कदम उठाए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें