फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माता मृकुला मंदिर परिसर में लगेगी हाई मास्ट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) उदयपुर की बैठक शुक्रवार को विधायक अनुराधा राणा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान क्षेत्र के समग्र विकास, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान विभिन्न परियोजनाओं के लिए बजट स्वीकृत किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के तहत मृकुला माता मंदिर के सामने सोलर लाइट और हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी। मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। विधायक ने मिनी मनाली, बस स्टैंड उदयपुर, सप्तधारी, त्रिलोकनाथ और लोणी क्षेत्रों में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा।
विज्ञापन


पुराने बस स्टैंड उदयपुर के शौचालय को हटाने की प्रक्रिया को तेज करने पर भी जोर दिया गया। नागरिक अस्पताल उदयपुर की गली में नाली निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि सभी विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, जिससे जनता को सुविधा मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें