फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कडूनाला हादसे की हो उच्चस्तरीय जांच : ओपी भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। लाहौल-पांगी की सीमा पर कडूनाला के समीप गोरना में सड़क चौड़ीकरण के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की कार्यप्रणाली पर अधिवक्ता ओपी भारद्वाज ने गंभीर सवाल उठाए हैं। हादसे में 13 लोगों की मौत पर भारद्वाज ने रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और बीआरओ से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण जैसे चुनौतीपूर्ण कार्यों में सुरक्षा मानकों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। आरोप लगाया कि कडूनाला में सड़क चौड़ीकरण के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। यदि पहाड़ी से चट्टानें गिरने का खतरा था, तो उस समय आम वाहनों की आवाजाही रोकनी चाहिए थी। यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस मामले में एक समिति गठित करने की मांग उठाई है ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें