फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के लिए सजा हिडिंबा मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। हिडिंबा माता मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा और महायज्ञ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को घुड़दौड़ से भगवान गणेश, माता हिडिंबा, मनु ऋषि, घटोत्कच्छ, शंख नारायन, सियाली महादेव, कार्तिक स्वामी, कंचन नाग का आगमन होगा जबकि बुधवार को घाटी के कई देवी-देवता महायज्ञ में भाग लेने के लिए हिडिंबा मंदिर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इतिहास में पहली बार हो रहे इस विशाल धार्मिक आयोजन के लिए पंडाल सज गया है। यज्ञशाला भी बनकर तैयार हो गई है। 17 जून को देवी-देवताओं के महासमागम के साथ कलश यात्रा से श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा और महायज्ञ का शुभारंभ होगा। इस दिन 101 कन्याएं कलश यात्रा में भाग लेंगी। कारदार रमण शर्मा ने बताया कि सदियों में ऐसा आयोजन होता है। उन्होंने सभी से कानून व्यवस्था और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की हैत्संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें