फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट बीमार होने से हेलीकॉप्टर की उड़ानें रद्द

Sun, 14 Feb 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, केलांग (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर पायलट के बीमार होने के कारण रविवार को प्रस्तावित डाइट और किलाड़ की दोनों उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इस कारण किलाड़ और लाहौल में फंसे मरीजों को नहीं निकाला जा सका। पिछले कुछ रोज से नियमित उड़ानें नहीं होने से जरूरमंद और स्कूली बच्चों की मुसीबत भी बढ़ गई है। कुल्लू के विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत लाहौल के दर्जनों बच्चे घाटी में फंसे है।
विज्ञापन


उधर, गोंधला और सिस्सू हेलीपैड के लिए इस सीजन में अभी तक एक भी उड़ान नहीं होने से लोगों में भारी रोष है। गोंधला पंचायात प्रधान रमेश, सरपंच उमेश और खंगसर पंचायत प्रधान सुंदर सिंह ने कहा कि गोंधला हेलीपैड के माध्यम से उड़ान के लिए अभी तक करीब 40 लोगों ने आवेदन कर रखा है। इसमें स्कूली बच्चे और कुछ मरीज भी शामिल है, लेकिन इस सीजन में अभी तक एक भी उड़ान नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

कुल्लू में तैनात उड़ान सह प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पायलट के अचानक बीमार हो जाने से रविवार को प्रस्तावित दोनों उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इसकी सूचना मिलने के बाद ठंड में घंटों हेलीपैड पर इंतजार करने के बाद यात्रियों समेत मरीजों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें