एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन की बैठक में की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन जिला कुल्लू की बैठक सोमवार को ढालपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नी लाल ठाकुर ने की। इसमें दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित मामले पर चर्चा की गई। इस दौरान केस से जुड़े स्वयंसेवकों की सूची पढ़कर सुनाई गई। सभी सदस्यों से आगामी बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया।
बैठक में ऑल इंडिया गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को संगठन का मामला सप्लीमेंट्री सूची में शामिल था, लेकिन उस दिन दिल्ली हाईकोर्ट के वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। संगठन के अधिवक्ता ने वर्चुअल माध्यम से सुनवाई करवाई, जिसके परिणामस्वरूप अगली सुनवाई की तारीख 25 अगस्त को निर्धारित हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उस दिन सुनवाई होने पर मामले में आगे का रास्ता स्पष्ट हो सकता है। बैठक में दामोदर नेगी, राम सिंह, मान सिंह, भवानी प्रकाश, चने राम, रूप चंद आदि उपस्थित रहे। संवाद