फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विकारों के लक्षणों की पहचान करना सीख रहे स्वास्थ्य कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पांचों स्वास्थ्य खंडों के 20 स्वास्थ्य कर्मी बीमारियों और विकारों के लक्षणों की पहचान करना सीख रहे हैं। इनके लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक स्वास्थ्य खंड से एक स्वास्थ्य शिक्षक, एक पर्यवेक्षक, एक सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी और एक खंड कार्यक्रम प्रबंधक को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये स्वास्थ्य कर्मी अपने संबंधित खंड की आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे और इसके उपरांत आशा कार्यकर्ता फील्ड में जाकर मानसिक, स्नायु तंत्र एवं नशे संबंधी विकार, वृद्धावस्था तथा वृद्धावस्था में होने वाले रोगों की पहचान करेंगी। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि 20 स्वास्थ्य कर्मियों को बीमारियों और विकारों के लक्षणों की पहचान करना सिखाया जा रहा है। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश, डॉ. उषा शर्मा, जनशिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी निर्मला महंत आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें