फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हरिपुर कॉलेज के विद्यार्थियों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। जेएलएन राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में शारीरिक शिक्षा विभाग एवं मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर में 130 विद्यार्थियों सहित प्राध्यापकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों एवं अन्य स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 90 विद्यार्थियों के हीमोग्लोबिन और ब्लड शुगर की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छ जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जानकारी दी।
प्राचार्य डॉ. शेफाली ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. ज्योति बाला ने कहा कि शिविर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर हरिपुर की डॉ. सुषमा और सजला के डॉ. मनोज ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें