फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कनौन पंचायत में 66 लोगों की जांची सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। ग्राम पंचायत कनौन के पंचायत भवन शालवाड़ में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 66 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में डिजिटल एक्सरे, टीबी स्क्रीनिंग, रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों के लक्षणों और समय पर जांच करवाने के प्रति भी जागरूक किया।
विज्ञापन

डॉ. घनश्याम ने अपनी टीम के साथ लोगों की जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. वरुण ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर के समीप ही जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें