फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लचर स्वास्थ्य सुविधाएं मरीज की छीन लीं सांसें

Sat, 20 Feb 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, केलांग
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में बर्फ के बीच फंसे एक मरीज ने घर में ही दम तोड़ दिया। हालांकि सीमित संसाधनों के बावजूद डॉक्टर ने मरीज को बचाने की हर संभव प्रयास किया, लेकिन शुक्रवार रात को मरीज ने अपने घर में दम तोड़ दिया। मृतक के तीनों बेटे सेना में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


त्रिलोकनाथ पंचायत के चेली गांव के 65 वर्षीय बुजुर्ग बलदेव लीवर की बीमारी के कारण बिना इलाज के दुनिया को अलविदा कह गए। उदयपुर अस्पताल में तैनात डॉ. रवि ने अस्पताल की सीमित संसाधनों के बावजूद हालांकि मरीज की गहन जांच के बाद पाया कि उनका लीवर डिमेज हो चुका है। बुजुर्ग के तीनों बेटे देश की रक्षा के लिए सरहदों पर तैनात हैं। घर में एक अकेली मां रह गई है।

हालांकि बलदेव के बड़े बेटे ने फौज से डॉक्टर को टेलीफोन करके पिता को कुल्लू के लिए रेफर करने को कहा था। डॉ. रवि के अनुसार शुक्रवार को हालांकि मेडिकल जांच के बाद मरीज को रेफर किया गया, लेकिन पिछले दो दिन से घाटी में खराब मौसम के कारण हेलीकाप्टर की उड़ानें बंद हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मशीन तो लेकिन इसे चलाने वाला रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली है।
विज्ञापन


फौज से दूरभाष पर ‘अमर उजाला’ को मृतक के बेटे सुभाष ने बताया कि वे तीनों भाई भारतीय सेना में तैनात हैं। ऐसे में पिता जी की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। रोहतांग दर्रा बंद होने के कारण पिता की चिता को मुखाग्नि कोई बेटा नहीं दे पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें