फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुट्टिको परिसर में स्वास्थ्य केंद्र का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
भुट्टिको परिसर में दी शमशी को-ऑपरेटिव मेडिकल ऐड एंड पब्लिक हेल्थ सोसाइटी लिमिटेड के नए कार्यालय
विज्ञापन
कुल्लू। भुट्टिको परिसर में शमशी को-ऑपरेटिव मेडिकल ऐड एंड पब्लिक हेल्थ सोसायटी लिमिटेड के नए कार्यालय एवं स्वास्थ्य केंद्र का वीरवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मनाली वैली लाइव स्टॉक को-ऑपरेटिव सोसायटी के प्रधान रमेश ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। भुट्टिको के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि सहकारी समिति के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में प्रत्यक्ष सहायता मिलेगी। इस मौके पर सेवानिवृत्त एवं पूर्व कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ने समिति को अपनी सेवाएं स्वेच्छा से निशुल्क देने की बात कही।
मुख्य अतिथि रमेश ठाकुर ने कहा कि यह पहल सहकारिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी और क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर समिति के प्रधान विजय सिंह ठाकुर, हिमबुनकर के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ठाकुर, भुट्टिको के उपाध्यक्ष मोहर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें