फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: किसान के बेटे हर्ष ने दूसरे प्रयास में पास किया नीट

Sat, 18 Jul 2026 04:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की रघुपुर घाटी के गांव खनेर के किसान के बेटे हर्ष ठाकुर ने दूसरे प्रयास में नीट-2026 उत्तीर्ण कर 531 अंक हासिल किए हैं। पहले प्रयास में कुछ अंकों से चूकने के बाद हर्ष ने घर पर रहकर कड़ी मेहनत की और रोज 15 से 16 घंटे अध्ययन कर सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन

हर्ष ने दसवीं की परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी से और जमा दो की शिक्षा सीसे स्कूल आनी से पूरी की। वर्ष 2025 में उन्होंने पहली बार नीट परीक्षा दी थी लेकिन कुछ अंकों से सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2026 की परीक्षा की तैयारी अपने गांव में रहकर की। परीक्षा पेपर लीक होने से उन्हें निराशा हुई, जिसके बाद उन्होंने एक माह तक शिमला में रहकर तैयारी जारी रखी।
हर्ष ने बताया कि उनकी सफलता का श्रेय पिता दीवान सिंह, माता अनीता देवी और अपने शिक्षकों को जाता है। उनके पिता दीवान सिंह ने बताया कि हर्ष नकी मेहनत का ही परिणाम है कि उन्होंने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की। हर्ष की उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों और पूरी रघुपुर घाटी में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें