फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हरीश बने जिला स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
मनाली में स्वीमिंग एसोसिएशन की बैठक के दौरान पदा​धिकारी।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। स्विमिंग खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को मनाली में जिला कुल्लू स्विमिंग एसोसिएशन का गठन किया गया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहीं। हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के राज्य महासचिव इशान अख्तर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। एडवोकेट सुरेंद्र शर्मा ने रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इसमें हरीश कुमार को अध्यक्ष, स्मृति सूद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। वीरेंद्र शर्मा, मीना राणा और हेमराज को उपाध्यक्ष, गिमनर सिंह को महासचिव, कनिका सूद, रमा कांडा और हरि शंकर को सह सचिव बनाया गया। कंचल सिंह जंबाल को कोषाध्यक्ष, जसवंत को मीडिया प्रभारी तथा वीरेंद्र ठाकुर और रजनी देवी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। राज्य महासचिव इशान अख्तर ने कहा कि स्विमिंग एसोसिएशन प्रदेश में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने जिला कुल्लू की नई टीम को शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त अध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ मिलकर एसोसिएशन को मजबूत बनाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर अटल बिहारी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, मनाली के सेवानिवृत्त उपनिदेशक राकेश कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें