जिला मुख्यालय स्थित रामा सामुदायिक भवन में जिला कुल्लू प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव करवाए गए। जिला अध्यक्ष के पद केे लिए वोटिंग हुई, जिसमें हरी सिंह को जिला की कमान सौंपी गई है।
हरी सिंह ने 153 मत हासिल कर दूसरे प्रत्याशी दयाल ठाकुर को 29 मतों से हराया। जबकि, अन्य सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष की कमान किशन चंद को सौंपी गई।
उपप्रधान सीता गुलेरिया और महासचिव होमिंद्र बांका को चुना गया। इसके अलावा सह सचिव गोविंद, कोषाध्यक्ष नितिन मिश्रा तथा महालेखक लाल चंद को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष हरी सिंह ने सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया और कहा कि वे सभी अध्यापकों को साथ लेकर चलेंगे और अध्यापकों की आवाज को बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि अध्यापक हित की लड़ाई लड़ने के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा।