फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथकरघा उद्योग को दिया जा रहा बढ़ावा : कर्ण

Fri, 07 Aug 2015 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
देवसदन कुल्लू में जिला स्तरीय राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विकास आयुक्त हथकरघा भारत सरकार, हिमाचल प्रदेश हैंडलूम एवं हेंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड और उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बंजार के विधायक कर्ण सिंह ने की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर भी मौजूद रहे। जिला स्तरीय समारोह के दौरान चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय समारोह में गांव सुम्मा की कमला देवी को सम्मानित किया गया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण भी सुनाया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने तथा हिमाचल के बुनकरों के उत्पादों के लिए बेहतर विपणन व्यवस्था प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सहकारी सभाओं को सुदृढ़ करने के लिए तथा लोगों को स्वरोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से सहकारी क्लस्टर स्कीम के तहत एक करोड़ 29 लाख की धनराशि स्वीकृत की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पचास लाख रुपये की लागत से आम सुविधा केंद्र भवन का निर्माण किया जाएगा तथा शेष धनराशि को सहकारी सभाओं से जुड़े लोगों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर खर्च किया जाएगा।

इस मौके पर उद्योग विभाग के नवनीत गुप्ता, रूपेश गुप्ता, हैंडलूम कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक एसी शर्मा, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक पवन भारद्वाज और सहकारी सभाओं के सहायक पंजीयक चेतन सिंह ने हथकरघा क्षेत्र की संभावनाओं पर विचार रखे। जिला स्तरीय समारोह में जिले भर की विभिन्न बुनकर सभाओं के पदाधिकारी और आम बुनकर भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें