फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फबारी के बीच तिनन, रंगलो और तेलिंग में मनाया हालडा

Tue, 27 Jan 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बुरी शक्तियों को भगाने के लिए मशालें जलाकर किया असुर नृत्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के बीच जनजातीय जिला में नववर्ष का त्योहार हालडा मनाया गया। गोंधला, खंगसर, रंगलो, सिस्सू के साथ कोकसर और तेलिंग में हालडा की धूम रही। घाटी के लोगों ने पारंपरिक पोशाक पहनकर आसुरी शक्तियों को दूर भगाने के लिए मशालें जलाईं। लामाओं की ओर से तय समय पर रात्रि के समय पवित्र लकड़ी को जलाकर हालडा हालडा स्वर निकालकर लोग अपने गांव के चबूतरे में एकत्रित हुए और नववर्ष की बधाई दी।
विज्ञापन

वहीं, 28 जनवरी को कुसिल में लोग अपने घरों के भीतर परिवार के साथ रहकर नौ प्रकार के व्यंजनों का आनंद लेंगे। मान्यता है कि प्राचीन काल में मानव सिर्फ देवी-देवताओं की पूजा करते थे। इस बात से क्रोधित होकर असुर मानव बस्ती की ओर क्षति पहुंचाने के लिए आते थे। इस दौरान मानव जाति को बचाने के लिए तिनन खांगसर गांव के चार लोग अपने चेहरे पर मुखौटा लगाकर असुरों का रूप धारण कर नृत्य कर असुरों के बीच शामिल हो जाते हैं। सांड को मारकर उसके मांस खाने का अभिनय करते थे और असुर नृत्य व मांस खाकर भूल जाते थे कि वे किस लिए आए थे। बिना किसी मानव को क्षति पहुंचाए वापस चले जाते थे, तब से आज तक यह परंपरा निभाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें