फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आसमान से बरसे ओले, सेब, नाशपाती और प्लम को नुकसान

विज्ञापन
पतलीकूहल क्षेत्र में गिरे ओले।
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है। ऊझी घाटी के रायसन, शिरढ़ और ब्यासर आदि क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि भी हुई। इसके कारण सेब, नाशपाती और प्लम की फसल को नुकसान पहुंचा है। तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से बागवानों की चिंता बढ़ गई है। बागवानों का कहना है कि इस समय फलों का आकार बनना शुरू हुआ है और ऐसे में ओलावृष्टि फसलों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकती है। कई बगीचों में ओलावृष्टि के कारण पेड़ों से फल झड़कर जमीन पर गिर गए हैं। बागवानों ने कहा कि बेमाैसमी बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्हाेंने बागवानी विभाग से फसलों के नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। बता दें कि इससे पहले भी बंजार, नग्गर और सैंज के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों की नकदी फसलों को नुकसान हुआ है। कुल्लू फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने सरकार से प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन करवाकर बागवानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से किसानों और बागवानों को बार-बार नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस प्रकार की ओलावृष्टि से फलदार पौधों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। लगातार बदल रहा मौसम बागवानी के लिए चुनौती बनता जा रहा है। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका रहती है। -पूर्व वैज्ञानिक डॉ. खजूरिया, बागवानी अनुसंधान केंद्र बजौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें