फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पीएम श्री योजना में शामिल हो गुशैणी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुशैणी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुशैणी को पीएम श्री योजना में शामिल किया जाए। यह बात ग्राम पंचायत शरची की प्रधान रामेश्वरी ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य लीला देवी, वार्ड सदस्य सतीश शर्मा, बली राम, प्रेम लता शर्मा और ओम प्रकाश ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के लिए उपयुक्त स्थान नहीं है। आपदा के दौरान खेल मैदान क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसे बनाया जाना आवश्यक है। कुल्लू में 13 स्कूलों को प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) योजना के लिए चुना गया है। इसमें तीर्थन घाटी की वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुशैणी को भी शामिल किया जाए ताकि विद्यार्थियों को सुविधाएं मिल सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें